भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में लगे श्रमिक असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं| जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने, अस्थाई एवं अनियमित रोज़गार, अनिश्चित कार्यअवधि, मूलभूत तथा कल्याण सुविधाओं आदि के अभाव के कारण इनकी स्थिति अत्यंत कमज़ोर तथा दयनीय होती है | पर्याप्त क़ानूनी प्रावधानों के अभाव के कारण कर्मकारों की दुर्घटनाओं की सही – सही जानकारी हासिल करना, जिम्मेदारी निर्धारित करना एवं सुधारात्मक उपाय अमल में लाना दुर्लभ कार्य था | इसलिए कर्मकारों की सुरक्षा, कल्याण एवं अन्य सेवा शर्तों को सुव्यवस्थित करने हेतु व्यापक केन्द्रीय विधान की आवश्यकता महसूस की गई | कर्मकारों की नियोजन तथा सेवा शर्तें, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण उपायों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्तें) अधिनियम, 1996 बनाया गया | हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन वर्ष 2009 में भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्तों का विनियम) अधिनियम 1996 की धारा 18 (1) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना सं० श्रम (ए) 4-6 बी० ओ० सी० डब्ल्यू – पी० टी०/ (एल) दिनांक 2 मार्च, 2009 द्धारा हुआ | तत्पश्चात हि० प्र० भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्तें का विनियम) नियम, 2008 बनाये गये तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्धारा 4 दिसम्बर, 2008 को अधिसूचित किए गए |

सचिव और अन्य अधिकारी की नियुक्ति:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्तें का विनियम) नियम, 2008 के नियम 263(1) के अन्तर्गत बोर्ड सरकार की पूर्व सहमति से, हिमाचल प्रदेश के बोर्ड के सचिव के रूप में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नियुक्त करता है |

बोर्ड सरकार की पूर्व सहमति से नियुक्त करेगा: सरकार के अनेक अधिकारी जो श्रम विभाग में श्रम अधिकारी की पंक्ति से नीचे के न हों और सरकार के किसी अन्य विभाग के ऐसे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त कर सकता है, जिन्हें वह अधिनियम के अधीन अपने कृत्यों के सफल निर्वहन में बोर्ड की सहायता करने हेतु आवश्यक समझे | अतिरिक्त मुख्य सचिव (श्रम एवं रोजगार) हिमाचल प्रदेश सरकार के पत्र संख्या श्रम (ए) 4-1/96-स्था० दिनांक 23.12.2009 द्धारा बोर्ड के संचालन के लिए निम्न पद सेकंडमेन्ट के आधार पर स्वीकृत हुए हैं :

1 सचिव 1
2 सहायक नियंत्रक 1
3 अनुभाग अधिकारी 1
4 कार्यकारी अधिकारी 1
5 निजी सहायक 1

अन्य सेवाएँ: लिपिक / कम्पयूटर ऑपरेटर /चौकीदार /चपरासी/ सफाई कर्मचारी आदि (आवश्यकतानुसार) दो चालक और एक चपरासी नियमित आधार पर कार्यरत है। इसके अतिरिक्त नौ जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अनुबंध आधार पर कार्यरत है। बोर्ड का शेष स्टाफ आउटसोर्स के आधार पर कार्यरत है ।

बोर्ड सचिव: श्री राजीव कुमार, (एच. ए. एस.) दिनांक 28.06.2023 से अतिरिक्त प्रभार रूप में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

सहायक वित्त नियंत्रक: श्री. सुनील कुमार सहायक नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) दिनांक 22.05.2025 से नियमित आधार के रूप में सहायक वित्त नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं।

अनुभाग अधिकारी: श्री. विनय कुमार, अनुभाग अधिकारी दिनांक 11.03.2025 से नियमित आधार के रूप में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

कार्यकारी अधिकारी: यह पद रि‌क्त है।

क्षेत्रीय अधिकारी/कर्मचारी वर्ग: हिमाचल प्रदेश सरकार द्धारा जारी अधिसूचना संख्या श्रम (ए) -4/2007 बी० ओ० सी० डबल्यू – पी० ती० दिनांक 30 अप्रैल 2009 द्धारा श्रम अधिकरियों को भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्तें के अधिनियम)1996 के अन्तर्गत कर कलेक्टर, कर निर्धारण अधिकारी एवं स्थापनाओं के पंजीकरण हेतु पंजीकरण अधिकारी,घोषित किया है| इसके अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के पंजीकरण के लिए प्राधिकृत अधिकारी है | श्रम अधिकारी स्थापनाओं के पंजीकरण, उपकर एकत्रित करने के लिए उतरदायी है | लिपिक वर्ग, कम्पयूटर ऑपरेटर , चपरासी, चौकीदार एवं सफाई आदि सेवाएँ का प्रबंधन आउट सोर्सिंग के माध्यम से किया जा रहा है |

Sr.NoName of the PostTotal Sanctioned StrengthFilled UpVacantMode of Recruitment
1.Secretary-cum-C.E.O (HAS)110Cadre post
2.Assistant Controller (F&AS)110Cadre post
3.Executive Officer101Secondment
4.Section Officer (F&AS)110Cadre post
5.Labour Welfare Officer13121Regular/Contract
6.Personal Assistant101on Secondment basis
7.Sr.Assistant211on Secondment basis
8.Office Assistant101on Secondment basis
9.Accountant220Outsource basis
10.Computer Operator, Board H.Q220Outsource basis
11.Motivator-cum-Registration Assistant / Computer Operators.34322Outsource basis
12.Junior Office Assistant (IT)332013On Regular/ Contract Basis
13.Junior Office Assistant (IT)110Outsource Basis
14.Benefit Delivery Assistant / Data Entry Operator43376Outsource basis
15.Clerk440Outsource basis
16.Steno for Secretary110Outsource basis
17.Driver220On Regular Basis
18.Peon232031 Regular Basis and rest on outsource basis
19.Chowkidar17611Outsource basis
20.Cook220Outsource basis
21.Mali220Outsource basis
22.Sweeper (Part-Time)20713Outsource basis
23.Computer Programmer110Outsource basis
24.Website Facilitator/D.E.O303Outsource basis through NICSI
25.Mutli Task Worker12210Outsource
26.Sharmik Mitra1000100Outsourcebasis
27.Legal Consultant110Outsource